मशहूर क्रिकेटर के बेटे ने कराया ट्रांसफॉर्मेशन, लिंग परिवर्तन से क्रिकेट करियर पर लगा ग्रहण

0
1
Sanjay Bangar Son
Sanjay Bangar Son

Sanjay Bangar Son Gender Transformation : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सभी को चौंका दिया है। यह वायरल वीडियो उनकी हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह कैसे एक लड़के से लड़की बन गए। उन्होंने एक लंबा मैसेज भी लिखा है। और इस बदलाव पर अपना अनुभव शेयर किया है।

Sanjay Bangar Son आर्यन बना अनाया

https://www.instagram.com/p/C_A1u3dsp4A/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में संजय बांगड़ (Sanjay Bangar Son) के बेटे आर्यन ने अपना लिंग परिवर्तन कराया है। अब आर्यन एक लड़के से लड़की बन गए हैं। उन्होंने दवाओं और सर्जरी के जरिए अपने शरीर में बदलाव किया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी. जहां उन्होंने अपना नाम बदलकर अनाया रख लिया।

Read this also: पैपराजी पर भड़क उठे Virat Kohli, पत्नी और बच्चों से दूर रहने की दी सलाह

यह जीत मेरे लिए महत्वपूर्ण

https://www.instagram.com/reel/DCM6Y9tMAWF/?igsh=NzNmcHdsaGdjdW5z

लड़की बनने के बाद आर्यन (अब अनाया) बेहद खुश हैं। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘क्रिकेट खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मैंने बहुत त्याग किया है। ये सफर मेरे लिए आसान नहीं था. लेकिन मेरे लिए यह उपलब्धि किसी भी अन्य चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है।’

ट्रांसफॉर्मेशन का एक्सपीरियंस कठोर

Sanjay Bangar Son
Sanjay Bangar Son

इनाया ने आगे लिखा, ‘ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान महसूस किए गए शारीरिक बदलाव एक कड़वी सच्चाई बन जाते हैं। यह अनुभव न केवल फिजिकली बल्कि मेंटली और इमोशनली भी कठिन हो सकता है। क्योंकि आपने लंबे समय तक अपनी पहचान और अपने शरीर को देखा है। मैं अपनी मांसपेशियाँ, याददाश्त और एथलेटिक एबिलिटी खो रहा हूँ। जिस पर मैं कभी निर्भर था।’

Read this also: BCCI Will Take oath letter: सरकार का बीसीसीआई को आदेश, कहा- खिलाड़ियों से कहें ऐसे विज्ञापन न करें, लें शपथ पत्र

कई क्रिकेट क्लबों में खेल चुके हैं आर्यन

यहां आपको बता दें कि आर्यन (अब अनाया) अपने पिता संजय बांगड़ की तरह ही क्रिकेटर हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. और स्थानीय क्रिकेट क्लब, इस्लाम जिमखाना के लिए क्रिकेट खेलते हैं। इसके अलावा वह लीसेस्टरशायर में हिनकली क्रिकेट क्लब के लिए भी खेल चुके हैं।

फिलहाल कहां रहती है इनाया

Sanjay Bangar Son
Sanjay Bangar Son

अनाया फिलहाल मैनचेस्टर में रहती हैं। जहां वह देश के एक क्लब के लिए क्रिकेट खेल रही हैं। हालाँकि वह किस क्लब के लिए खेलते हैं। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन हाल ही में मौजूदा इंस्टाग्राम रील से पता चला कि उन्होंने एक मैच में 145 रन बनाए।

Sanjay Bangar Son Gender Transformation ,Sanjay Bangar Son

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here