who is himani mor – Network News https://networknews.live Mon, 20 Jan 2025 12:30:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 कौन हैं Neeraj Chopra की पत्नी हिमानी मोर? जानिए अमेरिका में पढ़ाई कर रही टेनिस प्लेयर के बारे में https://networknews.live/2025/01/20/who-is-neeraj-chopras-wife-himani-mor/ https://networknews.live/2025/01/20/who-is-neeraj-chopras-wife-himani-mor/#respond Mon, 20 Jan 2025 12:30:53 +0000 https://sarvodayanews.com/?p=22963

Neeraj Chopra Marriage: भारत के ओलंपिक चैंपियन सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने नए साल में अपने प्रशंसकों को एक अद्भुत और आश्चर्यजनक उपहार दिया है। जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया है। जी हां, नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनके जीवन की एक नई पारी शुरू हो गई है। नीरज की पत्नी का नाम हिमानी है। नीरज ने बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी शादी की 3 तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर नीरज ने दी जानकारी

नीरज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अपने परिवार के साथ जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस क्षण तक साथ लाया। प्यार से बंधा हुआ, हमेशा खुश।’

कौन है Himani Mor

स्पोर्टस्टार के अनुसार, Neeraj Chopra की पत्नी Himani Mor हरियाणा के लारसौली की रहने वाली हैं और उन्होंने पानीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। शिक्षा के लिए विदेश जाने से पहले, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की।

अमेरिका में पढ़ाई कर रही है हिमानी

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra

वह मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से खेल प्रबंधन और प्रशासन में विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई की है। टेनिस खिलाड़ी के रूप में, उन्होंने फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में पार्ट टाइम असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया है। वर्तमान में, वह एमहर्स्ट कॉलेज की टेनिस टीम का प्रबंधन करती हैं, जहाँ वह ग्रेजुएट असिस्टेंट हैं।

Read this also: Rinku Singh और Priya Saroj की शादी पक्की, जानिए कैसे क्रिकेटर को हुआ सांसद से प्यार!

देश की शान है Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा ने लगातार अपनी शानदार प्रतिभा से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा, उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता। इससे एक साल पहले यानी 2023 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी नीरज ने गोल्ड जीता था।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नीरज चोपड़ा ने अपना लोहा मनवाया है।उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर है। नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीता।

Read this also: Paris Olympics Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा जीते गोल्ड मेडल तो भारतीयों को मिलेगा फ्री वीजा, इस बिजनेसमैन ने दिया ऑफर…

Neeraj Chopra को मिले यह अवार्ड

नीरज चोपड़ा को देश में काफी सम्मान भी मिला है। उन्हें पद्मश्री, विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। आपको बता दें कि विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) भारत सरकार द्वारा सशस्त्र बलों के सभी रैंकों के कर्मियों को ‘विशेष आदेशों पर प्रदान की गई असाधारण सेवा’ के लिए दिया जाने वाला एक पुरस्कार है।

]]>
https://networknews.live/2025/01/20/who-is-neeraj-chopras-wife-himani-mor/feed/ 0 22963